Rajasthan Board 10th Result 2026: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट, पढ़े पूरी खबर

post 1188+ (1)

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा, जबकि 12वीं का परिणाम 31 मार्च को जारी किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परिणाम प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसके तहत 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं के परिणाम जारी होंगे, जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।

वहीं, बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि बोर्ड मार्च महीने में ही परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जबकि पहले नतीजे मई में घोषित होते थे।

इधर, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च तक आयोजित हुई थीं, जिसमें करीब 9 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। इसके लिए राज्यभर में 6,000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड का लक्ष्य है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी तय समय पर जारी किया जाए।

परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

You may have missed