26 से 31 मार्च तक नॉन स्टॉप बारिश, इस बार 2 पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-आंधी के भी आसार
26 से 31 मार्च तक नॉन स्टॉप बारिश, इस बार 2 पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-आंधी के भी आसार
जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार 26 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में लगातार मौसम परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिनके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज आंधी का दौर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च को भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि 26-27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के संकेत हैं। इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम का असर अधिक व्यापक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, सुरक्षित जगह पर शरण लेने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।