बीकानेर: रकम डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी, मामला दर्ज

post 1167 (1)

बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। परिवादी बिरमाराम पुत्र हंसराज, निवासी वार्ड नंबर 9 छत्तरगढ़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 फरवरी को आरोपियों ने उसे पैसे डबल करने का लालच दिया।

रिपोर्ट में आरोप है कि देवाराम पुत्र ओमप्रकाश नायक, निवासी 3 एमएलडी (घड़साना क्षेत्र) ने झांसे में लेकर उससे 10 लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार द्वारा की जा रही है।