Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर में किशोरी की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल
Accident: पाली जिले के सोजत क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, यंहा NH-162 पर चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव के पास ट्रैक्टर और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सोजत के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोरी गोदावरी ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।