बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर
बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर
बीकानेर। शहर की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड ने एक बड़ा निर्णय लिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि आगामी दो माह के भीतर शहर के भीतरी और बाहरी क्षेत्रों में लगे सभी पुराने लोहे के सभी जर्जर विद्युत पोल को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए और सुरक्षित पोल लगाए जाएंगे। बीकेईएसएल प्रबंधन ने यह कदम शहर में विद्युत करंट से हो रहे हादसों और बढ़ते जन आक्रोश के बाद उठाया है। कंपनी के प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि इसके लिए एक विशेष सर्वे अभियान शुरू किया जा रहा है। इस सर्वे में उन सभी स्थानों को चिह्नित किया जाएगा जहाँ लोहे के पोल से करंट उतरने का जोखिम बना हुआ है। बीकानेर में कई जगहों पर पुराने लोहे के विद्युत पोल आज भी उपयोग में हैं, जो समय के साथ जंग लगने और तकनीकी खराबियों के कारण करंट लीक का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को हुए एक हादसे के बाद बीकानेर सीओ सिटी अनुज ढाल के माध्यम से कंपनी ने स्थानीय नागरिकों को लिखित आश्वासन सौंपा।