कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव
कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव
भीलवाड़ा कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह थाने की गाड़ी चलाते थे। सुबह ड्यूटी पर नहीं गए तो थानाधिकारी उन्हें बुलाने पहुंचे, देखा तो वह थाना परिसर में बने क्वार्टर में जमीन पर पड़े हुए थे। थानाधिकारी और साथी पुलिसकर्मी करेड़ा पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने शुरुआती जांच में साइलेंट अटैक को मौत का कारण माना है। हालांकि पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी । मामला करेडा पुलिस थाना परिसर में बने पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में सुबह करीब 9 बजे का है। मृतक कॉन्स्टेबल कैलाश 2017 से करेड़ा थाने में पोस्टेड थे। वे जयपुर के जमवारामगढ़ के मानोता गांव के रहने वाले थे। थाना प्रभारी पूरण मीणा ने बताया- कॉन्स्टेबल कैलाश (50) थाने में पुलिस गाड़ी के ड्राइवर थे। वे थाना परिसर में अपने सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहते थे और उनका परिवार जयपुर में रहता है। आज वो अपने तय टाइम पर बिना वर्दी थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा करने आए थे। इस दौरान उन्होंने खाना बनाने वाले लांगरी से कहा था कि आज नवरात्रि का व्रत है, इसलिए सुबह का खाना नहीं खाऊंगा। मेरा खाना मत बनाना। इसके बाद वे सभी से मिलकर वापस वर्दी पहनने के लिए क्वार्टर गए थे।