पहले ट्रांसफर, फिर रद्द ! भजनलाल सरकार का इन 5 पुलिस अफसरों के तबादलों पर ‘यू-टर्न’, सामने आई बड़ी वजह

post 1151 (1)

राजस्थान सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए महज सात दिन पहले जारी की गई आईपीएस (IPS) तबादला सूची में बड़ा बदलाव कर दिया है। 13 मार्च को जारी सूची के बाद स्थानीय नेताओं के विरोध और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की अनिच्छा के चलते सरकार को अपने ही आदेशों में संशोधन करना पड़ा।

नई सूची के अनुसार 5 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों के पहले किए गए तबादले रद्द कर दिए गए हैं। इस अचानक हुए बदलाव ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

इन अधिकारियों के तबादले किए गए निरस्त

राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने डीआईजी राम मूर्ति जोशी, सुधीर जोशी, नरेन्द्र सिंह, ज्ञानचंद यादव और लोकेश सोनवाल के तबादलों को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय इस ओर इशारा करता है कि सरकार फिलहाल किसी भी तरह के टकराव से बचते हुए संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

सियासत और ब्यूरोक्रेसी का असर साफ

राजस्थान में तबादलों का निरस्त होना नई बात नहीं है, लेकिन महज एक हफ्ते में पूरी सूची में इतना बड़ा बदलाव सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। विपक्ष इसे सरकार की कमजोरी बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष इसे जनभावनाओं का सम्मान और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में उठाया गया कदम बता रहा है।

आखिर क्यों बदलने पड़े फैसले?

13 मार्च को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए थे, लेकिन सूची जारी होते ही कई जिलों से विरोध सामने आने लगा।

  • नेताओं का दबाव: स्थानीय विधायक और मंत्रियों ने अपनी पसंद के अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर दबाव बनाया।।
  • अधिकारियों की अनिच्छा: कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने नई पोस्टिंग पर जाने में असहजता दिखाई।
  • नतीजा: सरकार ने करौली और बांसवाड़ा सहित 5 जिलों के एसपी के तबादले निरस्त कर नई सूची जारी कर दी।

‘तबादला निरस्त’ के कुछ इस तरह से हुई अनुशंसा

9 IPS अधिकारियों के नवीन पदस्थापन

नीचे दी गई तालिका में उन प्रमुख अधिकारियों का विवरण है जिनके पदों में बदलाव किया गया है:

अफसर का नामपुराना/वर्तमान पदनवीन पदस्थापन
चूनाराम जाटकमांडेंट, 5वीं बटालियन RACएसपी, बाड़मेर
संजीव नैनएसपी, जयपुर ग्रामीणडीसीपी, क्राइम
योगेश गोयलएसपी, एसीबीडीसीपी, ट्रैफिक
अनिल कुमारएसपी, सवाई माधोपुरकमांडेंट, RAC
हनुमान मीणाडीसीपी, क्राइमएसपी, ग्रामीण
कावेंद्र सागरएसपी, सिविल राइट्सएसपी, झुंझुनूं
पीयूष दीक्षितएसपी, करौलीएसपी, एसीबी
ज्येष्ठा मैत्रेयीएसपी, बांसवाड़ाएसपी, सवाई माधोपुर
निश्चय प्रसादएसपी, ट्रैफिकएसपी, चूरू

You may have missed