कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर
कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर अत्यंत गंभीर है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि वर्ष 2024-25 की 89 घोषणाओं में से 48 पूरी हो चुकी हैं। वर्ष 2025-26 की 101 घोषणाओं में से 18 पूर्ण हैं, जबकि 54 पर कार्य प्रगति पर है। शेष 16 स्वीकृत कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान ग्रीष्मकाल में निर्बाध पेयजल पूर्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा होगा, वहीं लालगढ़ रेलवे ओवरब्रिज का 90% कार्य पूर्ण हो चुका है। पश्चिमी राजस्थान में गहरे जल स्तर को देखते हुए 10 किलोवाट के स्थान पर 50 किलोवाट के सोलर पंप पर सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मंत्री ने राज्य स्तर पर वार्ता का आश्वासन दिया। इंडियन ऑयल द्वारा पंचायत समिति के पास सरकारी भूमि पर पेट्रोल पंप खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिससे सरकार को 4 लाख रुपये मासिक आय होने की संभावना है।बैठक में विधायक सिद्धि कुमारी, प्रभारी सचिव देबाशीष पृष्टी, एसपी मृदुल कच्छावा और अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने ‘राइजिंग राजस्थान’ और ‘एक जिला-एक उत्पाद’ जैसे अभियानों को भी गति देने के निर्देश दिए।