खाजूवाला : रामनवमी महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन, कमेटी अध्यक्ष बने प्रदीप भाम्भू
खाजूवाला, रामनवमी महोत्सव और सीमाजन कल्याण समिति के स्थापना दिवस पर आयोजित 26 मार्च 2026 को शोभा यात्रा के लिए गुरूवार को बिश्नोई धर्मशाला खाजूवाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रामनवमी महोत्सव कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रदीप भाम्भू व सचिव पद पर पवन पंचारिया को नियुक्त किया गया।

सीमाजन कल्याण समिति के जिला सहमंत्री बृजलाल
चाहर ने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दिवस विभिन्न प्रकार की झांकियां, राम दरबार झांकी व संत सानिध्य रहेगा। शोभायात्रा के समापन स्थल पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा।
सीमाजन संपर्क प्रमुख पुरुषोत्तम सारस्वत ने कहा कि रामनवमी के दिवस शोभायात्रा गायत्री माता मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, सब्जी मंडी से होते हुए करणी माता मंदिर पर शोभायात्रा का समापन होगा।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक नरेंद्र भार्गव, जिला प्रचारक रावल सिंह, सीमाजन कल्याण समिति के जिला संगठन मंत्री प्रभु राम, मांगीलाल सरपंच 34 केवाईडी, प्यारेलाल, राजेंद्र आचार्य, साहिल कुमार, महावीर बिश्नोई, दिनेश धारनिया, ओमप्रकाश धतरवाल, देवीलाल, राजकुमार यादव, वेद प्रकाश स्वामी, सूर्य प्रकाश, बलवंत दान, सुनील माहर, मोहनलाल सोनी, रविंद्र सोनी, मनीराम गोड, बबलू बजाज, राजेंद्र कुमावतआदि उपस्थित रहे।