चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

2

चेन लुटेरे से भिड़ी बुजुर्ग महिला, बदमाश ने धक्का देकर गिराया, बीच सड़क हुई मारपीट

उदयपुर में 2 बदमाशों ने मंदिर से लौट रही बिजनेसमैन की मां से सोने चेन छीन ली। 75 वर्षीय महिला पैदल अपने घर जा रही थीं। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन पकड़ ली और खींचने लगा। महिला ने बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने महिला को धक्का देकर डिवाइडर पर गिरा दकिया और चेन लेकर कुछ दूर पैदल चला,आरोपी का दूसरा साथी पास ही मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा था। दोनों बाइक पर फरार हो गए। मामला सुखेर थाना क्षेत्र में सेलिब्रेशन मॉल के सामने बुधवार सुबह 8:30 बजे का है। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक महिला से चेन छीनते हुए नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर बाइक सवार गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। पास के एक दुकानदार ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भी गिर गया। सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरके सर्कल निवासी हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन राकेश जैन की मां रूप कुंवर (75) भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में रोज दर्शन करने जाती हैं। बुधवार सुबह रूप कुंवर शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। सुबह साढ़े 8 बजे वहां से पैदल घर लौट रही थीं। पहले से बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले सेलिब्रेशन मॉल के सामने पहुंचते ही एक बदमाश ने रूप कंवर के गले पर झपट्टा मारा। इस दौरान उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया, बदमाश ने धक्का देकर रूप कंवर को सड़क के डिवाइडर पर गिरा दिया और सोने की चेन छीनकर भाग गया, पास में बाइक लेकर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।

You may have missed