बीकानेर: तेज रफ़्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

post 1116 (1)

बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के आरडी 630 सत्तासर–बज्जू मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस संबंध में दंतोर निवासी रिछपाल पुत्र गोपीराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई दिलीप कार से सत्तासर–बज्जू रोड पर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामचरण मीणा को सौंपी गई है।

You may have missed