IMD Alert: राजस्थान में 20 मार्च को 20 जिलों में चलेगी तूफानी हवा, होगी ओलावृष्टि, ओरेंज अलर्ट जारी
जयपुर। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज़ हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 18 मार्च को जयपुर, बीकानेर और शेखावटी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज़ हवाओं के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है।
19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान जयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वंही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
18–20 मार्च 2026: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम का पूर्वानुमान
| दिनांक / Date | प्रभावित क्षेत्र / Affected Areas | मौसम स्थिति / Weather Conditions | हवा की गति / Wind Speed | अन्य चेतावनी / Other Advisory |
|---|---|---|---|---|
| 18 मार्च 2026 | चूरू, बीकानेर, शेखावटी | कहीं-कहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश | 40–50 Kmph | कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना कम |
| 18 मार्च 2026 | अन्य क्षेत्र | मौसम मुख्यतः शुष्क | – | – |
| 19 मार्च 2026 | चूरू, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग | मेघगर्जन के साथ तेज़ हवाएँ, बारिश | 40–50 Kmph | कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना |
| 20 मार्च 2026 | चूरू, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग | मेघगर्जन के साथ तेज़ हवाएँ, बारिश | 40–50 Kmph | कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना |
किसानों और आमजन के लिए सलाह:-
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खुले में रखी फसलों, कृषि उपकरणों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। खासकर गेहूं और सरसों की फसल को ढककर रखने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश और तेज हवाओं से नुकसान कम हो सके।
आम लोगों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और तेज हवाओं या बारिश के समय सतर्क रहें। मौसम में बदलाव के कारण कुछ क्षेत्रों में सड़क यातायात प्रभावित होने और बिजली आपूर्ति बाधित जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।
20 मार्च 2026: इन जिलों में ओरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 मार्च को कई जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मेघगर्जन, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। इनमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, ब्यावर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर और चुरू जिले शामिल हैं।