जयपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि अशोक गहलोत की सरकार जुगाड़ की सरकार है। उन्होंने बहुमत खो दिया है। अगर बागी विधायक इस्तीफा दे देते हैं तो यह सरकार गिर जाएगी।
उन्होंने कहा कि फिर भी भाजपा अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं करेगी। फिलहाल हमारी पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे है। सोच समझकर कदम उठाएगी। पूनिया ने सचिन पायलट पर कहा कि हम उन्हें न्योता नहीं देंगे। हां अगर वे पार्टी में शामिल होना चाहें तो स्वागत है।
जयपुर में कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग वोट डालने नहीं जाएंगे। लोकतंत्र बचाने की जरूरत है। जब एसओजी की टीम हरियाणा पहुंची तो उसे रोक दिया गया। विधायकों को भागने का मौका दिया गया। अगर भाजपा का रोल नहीं है तो ये विधायक भाजपा शासित राज्यों में क्यों जा रहे हैं।