बीकानेर: कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी में चले लात-घूंसे, तोड़ डाला काउंटर
बीकानेर: कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी में चले लात-घूंसे, तोड़ डाला काउंटर
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार की रात कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी के बीच मारपीट हो गई। दोनों की दुकानें आसपास हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसे बीकानेर रेफर किया है। थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट मिली है। सीओ जरनैल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। मुकेश रैगर ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया- मै और बड़ा भाई मुरलीधर मरोठी चौक में क्रेजी इवेंट कैफे चलाते हैं।
अभिषेक, अंकित, भवानी शेखावत, अंशुमान सिंह और दिनेश पंचारिया लंबे समय से उनसे कैफे चलाने के बदले मंथली मांगते हुए जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शाम करीब 7 बजे मुकेश और उसका भाई मुरलीधर कैफे के बाहर खड़े थे। इस दौरान सभी आरोपी अपने साथ 5-6 अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचे और मुरलीधर को जातिसूचक शब्द कहकर गालियां देने लगे। साथ ही नशे के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मुरलीधर के साथ मारपीट कर दी।