कार में जिंदा जली मासूम, परिवार को खींचकर बाहर निकाला

3

कार में जिंदा जली मासूम, परिवार को खींचकर बाहर निकाला

राजसमंद में बेकाबू कार में पलटने के बाद आग लग गई। हादसे में एक साल की मासूम बच्ची जिंदा जल गई। राहगीरों ने कार सवार बच्ची के माता-पिता, बड़ी बहन और ड्राइवर को आग में से खींचकर बाहर निकाल लिया। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार आमेट से रेलमगरा (राजसमंद) जा रहा था। एक्सीडेंट आमेट थाना सर्कल में बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। आमेट थाना इंचार्ज ओम सिंह चुंडावत ने बताया- कार में पांच लोग सवार थे। इनमें रेलमगरा निवासी विकास जैन (32), उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन, उनकी दो बेटियां धनिष्ठा (4) और प्रनिधि (1) तथा ड्राइवर कालूराम शामिल थे। हादसे में एक साल की प्रनिधि की जलने से मौत हो गई। कार पलटते ही उसमें सेकेंड्स में आग लग गई थी। इस कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने सभी को आग के बीच से बाहर खींचा।

एक साल की बच्ची अंदर ही फंसी

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार कार में इतनी बुरी तरह फंसा था कि निकालने में करीब एक घंटा लग गया। इस बीच एक साल की बच्ची को बाहर निकालने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल सभी लोगों को राजसमंद आर.के. जिला अस्पताल रेफर किया गया। राजेश्वरी जैन के पैर में फ्रैक्चर है। विकास जैन की जीभ गंभीर रूप से कट गई है। ड्राइवर और चार वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।