Crime News : शराब के नशे में हैवान बना पिता, घर में बेटी से किया बलात्कार, कमरे में बंद करके पीटा
राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च को दोपहर करीब एक बजे पीड़िता घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां अन्य तीन बच्चों के साथ खेत में काम करने गई हुई थी।
परिवार को कमरे में किया बंद:-
आरोपी ने शराब के नशे में अपनी ही 16 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। शाम को जब मां खेत से घर लौटी तो पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद जब मां बच्चों को लेकर वहां से जाने लगी तो आरोपी ने पत्नी और बच्चों को ढाणी के एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट भी की।
मौका मिलते ही थाने पहुंचा परिवार:-
रविवार दोपहर आरोपी कुछ समय के लिए घर से बाहर गया तो पीड़िता को बाहर निकलने का मौका मिल गया। उसने अपनी मां और भाई-बहनों को भी कमरे से बाहर निकाला और थाने पहुंची जहां पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।