खाजूवाला : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका पुतला

1003366287

खाजूवाला, खाजूवाला में कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा इज़रायल अमरीका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि व आपूर्ति, पेट्रोल डीजल व महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि नरेंद्र मोदी आज अमरीका के आगे झुका हुआ है और एक आजाद देश को फिर से गुलामी की ओर धकेल रहा है। आज रूस से डीजल खरीदने के लिए अमेरिका से भारत को अनुमति लेनी पड़ती है जिससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी अमरीका के आगे सरेंडर हो चुका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल्द मोदी अगर अमेरिका को लेकर देश में बयान नहीं देता है तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा देश की जनता मोदी से जवाब लेकर रहेगी।।इस दौरान प्रदर्शन में पीसीसी सचिव मकबूल बलोच, पीसीसी सदस्य रामकुमार, सरपंच चेतराम भांभू, कच्ची बस्ती देहात जिला अध्यक्ष कमलेश गिल्ला,ओबीसी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष महावीर किरोड़ीवाल, हंसराज साईं, मनोज फोगा, फारुख सेवड़ा, महेंद्र सांखला, रविंद्र सैनी, हाजी खान, गुरप्रीत सिंह, राजकुमार चौहान, मनप्रीत बाजीगर, गुलशन सिंह बावरी, मुमताज पडिहार सियासर, अरशाद पडिहार, इशू पडिहार, पृथ्वी नायक, राजू सैनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।