रोडवेज-लोक परिवहन बस स्टाफ में मारपीट, पिस्टल से उड़ाने की धमकी दी

9

रोडवेज-लोक परिवहन बस स्टाफ में मारपीट, पिस्टल से उड़ाने की धमकी दी
श्रीगंगानगर जिले के करणपुर बस स्टैंड पर रोडवेज बस के स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोक परिवहन बस के मालिक और उसके भतीजे ने रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित स्टाफ ने करणपुर थाने में शिकायत दी है और बताया कि बस खड़ी करने और सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। रोडवेज बस के ड्राइवर जयदेव सिंह और कंडक्टर मंगा सिंह ने शिकायत में बताया कि शनिवार को करणपुर बस स्टैंड पर रोडवेज और लोक परिवहन के स्टाफ के बीच बस खड़ी करने और सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर जिंदी बस सर्विस का मालिक और उसका भतीजा सोनू बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ बस स्टैंड पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रोडवेज बस को रवाना नहीं होने दिया और विवाद शुरू कर दिया।

You may have missed