बीकानेर: देशनोक दर्शन के लिए जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

post 1079 (1)

बीकानेर। देशनोक दर्शन के लिए जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। यह हादसा 13 मार्च की रात नोखा थाना क्षेत्र में श्रीराम होटल के पास हुआ। इस संबंध में नागौर निवासी डुंगरराम पुत्र टीकूराम ने नोखा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसके साले का बेटा विक्रम अपने एक दोस्त के साथ नागौर से देशनोक दर्शन के लिए जा रहा था।। रास्ते में शाम के समय जब वे श्रीराम होटल के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। अंधेरा होने के कारण गाय दिखाई नहीं दी और वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हादसा हो गया। इस हादसे में विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।