Bikaner Crime: सोशल मीडिया दोस्ती का खौफनाक अंजाम; अगवा कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म; 5 आरोपी नामजद

post 1078 (1)

Bikaner Crime: बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए भारी पड़ गई। सोशल मीडिया के जरिए बने दोस्त ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया।

आरोपी उसे श्रीगंगानगर ले गए, जहां आरोपी और उसके साथियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 1 मार्च से 5 मार्च के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बातचीत:-

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक आरोपी की ओर से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और कार में बैठा लिया। रास्ते में उसने अपने अन्य साथियों को भी कार में बैठा लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह सुधबुध खो बैठी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे श्रीगंगानगर के अलावा रोहतक और पानीपत ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज:-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

होटल में डरा धमका कर किया गैंगरेप:-

आरोप है कि आरोपी युवती को जबरन कार में डालकर पहले श्रीगंगानगर ले गए, जहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अगले दिन पानीपत और रोहतक ले गए। रोहतक में भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

You may have missed