बीकानेर: निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार के ढहने से मजदूर की दर्दनाक मौत

post 1073 (1)

बीकानेर। निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार के ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस संबंध में गंगाशहर रोड नंबर पांच स्थित सीने मैजिक के पास रहने वाले मृतक के बेटे मुकेश ने देशनोक पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता गुलाराम पुत्र किसना राम मेघवाल (56) शुक्रवार को पालना क्षेत्र में एक फैक्ट्री की दीवार का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और घायल अवस्था में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शनिवार को पीबीएम अस्पताल बीकानेर में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच देशनोक थाना एसएचओ सुमन शेखावत को सौंपी गई है।