9वीं क्लास की छात्रा से लूट की कोशिश, सिर में लोहे की रॉड से किया वार

6

9वीं क्लास की छात्रा से लूट की कोशिश, सिर में लोहे की रॉड से किया वार
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में कक्षा 9वीं की छात्रा से लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने पिता के साथ बाइक पर एग्जाम सेंटर एग्जाम देने जा रही थी। तभी रास्ते में एक बदमाश ने लोहे की रॉड से बाप-बेटी पर हमला कर दिया। घटना में छात्रा के सिर में चोट लगी है। मामला सादुलशहर के नूरपुरा रोड का है। जानकारी के अनुसार- शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा अपने पिता के साथ वार्षिक परीक्षा का एग्जाम देने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बाप-बेटी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। लड़की के पिता ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घायल छात्रा को सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद छात्रा हॉस्पिटल से सीधे एग्जाम सेंटर एग्जाम देने पहुंच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की बाइक जब्त कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

You may have missed