RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026: योग्यता नहीं रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 15 मार्च तक लें नाम वापस वरना कार्रवाई करेगा बोर्ड

post 1047 (1)

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 18 अप्रैल को कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 1100 पदों के लिए होगी। राज्य के 38 जिलों में लगभग 1.83 लाख अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन 6 जनवरी 2026 को जारी किया था और इसके लिए 13 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

अपात्र छात्र सावधान, नाम ले वापस वरना होगी कार्रवाई:-

भर्ती परीक्षा के लिए 1 लाख 83 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर उन अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है, जिन्होंने आवश्यक योग्यता के बिना आवेदन कर दिया है या जो परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले हैं।

बोर्ड ने ऐसे उम्मीदवारों को 13 मार्च से 15 मार्च तक आवेदन वापस लेने का मौका दिया है। तय समय के बाद यदि जांच में कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भर्ती परीक्षाओं में सख्ती:-

गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2025 से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू की है। इसके तहत अपात्र अभ्यर्थियों और बार-बार परीक्षा से अनुपस्थित रहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नियमों के अनुसार, जो अभ्यर्थी लगातार दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहते हैं, उनसे 750 रुपये और चार परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर 1500 रुपये का जुर्माना लिया जा सकता है। इसके अलावा गंभीर मामलों में अभ्यर्थियों को 3 से 5 साल तक बोर्ड की आगामी परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है।

बोर्ड का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में अनुपस्थित रहने से संसाधनों का अनावश्यक खर्च होता है, इसलिए इस व्यवस्था को लागू किया गया है।

You may have missed