बीकानेर : तेज रफ़्तार टैक्सी ने मजदूर को मारी टक्कर, हुई मौत

post 1031 (1)

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात टैक्सी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा 11 मार्च की रात नोखा रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के पास हुआ।

मृतक के भाई हरिराम पुत्र रामचंद्र नायक निवासी सूर्या कॉलोनी घड़सीसर ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई शाम करीब 8:15 बजे मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही थ्री-व्हीलर टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल को सौंपी गई है, जो घटना की पड़ताल में जुटे हुए हैं।

You may have missed