Holidays: बल्ले-बल्ले, 20 से 31 मार्च तक छुट्टियों की भरमार; 11 दिन में 7 अवकाश और 3 बार लंबे वीकेंड का मौका भी

POST 1025 (1)

Holidays: जयपुर, मार्च महीने का तीसरा और अंतिम सप्ताह सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आ रहा है। 20 से 31 मार्च के बीच कुल 11 दिनों की अवधि में 7 अवकाश पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को तीन बार लंबा वीकेंड मनाने का मौका मिलेगा।

इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से कई प्रमुख त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई हैं। 20 मार्च को चेटीचंड के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 21 मार्च को शनिवार और 22 मार्च को रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन की छुट्टी का लाभ मिल जाएगा।

इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा। यदि कर्मचारी 27 मार्च को एक दिन का अवकाश ले लेते हैं तो उन्हें 26 से 29 मार्च तक लगातार चार दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है, क्योंकि 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार है।

इसी तरह महीने के अंतिम दिनों में भी छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा। 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण अवकाश रहेगा। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी 30 मार्च को अवकाश लेता है, तो 28 से 31 मार्च तक चार दिन की लगातार छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है।

लगातार मिल रही इन छुट्टियों के चलते पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थानों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। कई लोग इस दौरान परिवार के साथ घूमने या धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर मार्च के आखिरी दिनों में मिलने वाली ये छुट्टियां कर्मचारियों के लिए काम के बीच सुकून और घूमने-फिरने का अच्छा मौका बन सकती हैं।

अब आप यूं समझें इस प्रकार मिलेंगे आपको इस माह में अवकाश

दिनांकदिनअवकाश / अवसर
20 मार्चशुक्रवारCheti Chand
21 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
26 मार्चगुरुवारRam Navami
27 मार्चशुक्रवारवैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
28 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
30 मार्चसोमवारवैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
31 मार्चमंगलवारMahavir Jayanti

You may have missed