खाजूवाला : बॉर्डर एरिया में दो संदिग्ध युवक पकड़े, एक ने पहनी हुई थी बीएसएफ की वर्दी

7

खाजूवाला : बॉर्डर एरिया में दो संदिग्ध युवक पकड़े, एक ने पहनी हुई थी बीएसएफ की वर्दी

बीकानेर। बीएसएफ ने खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में पंजाब के दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक ने बीएसएफ की वर्दी पहन रखी थी। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम-पता पंजाब के फिरोजपुर निवासी सतनामसिंह जटसिख ओर दलजीतसिंह जटसिख बताया है। सतनामसिंह ने बीएसएफ की वर्दी पहन रखी थी। बीएसएफ ने दोनों संदिग्ध युवकों को पुलिस को सौंप दिया। बीएसएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह जांच पड़ताल कर रही हैं कि दोनों संदिग्ध पंजाब से खाजूवाला बॉर्डर एरिया में किस मकसद से पहुंचे थे।

पाकिस्तान से खाजूवाला बॉर्डर पर हेरोइन की तस्करी होती है। इसमें पंजाब के लोगों का कनेक्शन सामने भी आया है। इसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक हेरोइन तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी ने बताया कि हमें पंजाब के दो संदिग्ध युवक बीएसएफ ने सुपुर्द किये हैं और अब दोनों संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।