IPL Match 2026: राजस्थान के क्रिकेट फैंस के लिए अहम खबर, SMS स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले जाने को लेकर आया बड़ा अपडेट

post 1006 (1)

IPL Match 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस बार क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लग सकती है। पहले फेज के मुकाबलों में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है, जिससे स्थानीय फैंस मायूस हैं।

बताया जा रहा है कि स्टेडियम की जर्जर स्थिति और सुरक्षा मानकों में कमी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से स्टेडियम का विस्तृत सर्वे कराया गया था। इस सर्वे की करीब 700 पन्नों की रिपोर्ट में स्टेडियम की संरचना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर खामियां बताई गई थीं।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने राज्य सरकार और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से सुरक्षा व्यवस्था की लिखित जिम्मेदारी मांगी थी। हालांकि, मुख्य सचिव और खेल सचिव की ओर से बीसीसीआई को पत्र लिखकर मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद पहले फेज के लिए मैदान को उपयुक्त नहीं माना गया।

राजस्थान रॉयल्स का शुरुआती शेड्यूल:-

जयपुर में मैच नहीं होने के कारण टीम अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले असम के गुवाहाटी में खेलेगी। आईपीएल के 19वें सीजन के पहले चरण के मुकाबले इस प्रकार हैं—

तारीखमुकाबलावेन्यू (मैदान)
30 मार्चराजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी
04 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंसअहमदाबाद
07 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंसगुवाहाटी
10 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs आरसीबीगुवाहाटी

दूसरे चरण में मिल सकती है मेजबानी:-

फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मुकाबलों का ही कार्यक्रम जारी किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर इस दौरान स्टेडियम में मरम्मत और सुरक्षा से जुड़ा काम तेजी से पूरा हो जाता है, तो आईपीएल के दूसरे चरण में जयपुर को कुछ मैचों की मेजबानी मिल सकती है।

राज्य सरकार और खेल विभाग लगातार बीसीसीआई के संपर्क में हैं, ताकि प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को अपने घरेलू मैदान पर संजू सैमसन की टीम को खेलते देखने का मौका मिल सके। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ गुवाहाटी के बारापारा स्टेडियम में खेलेगी।