बीकानेर: जेल में मादक पदार्थ, हथियार होने की सूचना पर ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन
बीकानेर: जेल में मादक पदार्थ, हथियार होने की सूचना पर ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन
बीकानेर। केंद्रीय जेल में मादक पदार्थ और हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार शाम को ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सभी बैरकों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस को कई दिनों जेल में मादक पदार्थ और हथियार पहुंचने की सूचना मिल रही थी। इसे देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर के नेतृत्व में एएसपी चक्रवर्ती सिंह, सीओ सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया, सीओ सिटी अनुज डाल पुलिस बल सहित मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे जेल पहुंचे। उन्होंने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी बैरक की सघन तलाशी ली गई। कैदियों के बैग आदि सामान चेक किए गए। जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा, तहसीलदार नीतिशकांत, कोटगेट, बीछवाल नयाशहर, जेएनवीसी, सदर, एमपी नगर, गंगाशहर एसएचओ मय पुलिस जाब्ता मौजूद रहे। अनुज डाल ने बताया कि सघन तलाशी में कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली।