बीकानेर: स्विफ्ट-स्कार्पियो की टक्कर, चार स्कूली बच्चों सहित पांच लोग घायल

6

बीकानेर: स्विफ्ट-स्कार्पियो की टक्कर, चार स्कूली बच्चों सहित पांच लोग घायल
बीकानेर। बज्जू के गौडू गांव में एक स्विफ्ट कार और स्कार्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना गांव के चौराहे पर हुई, जहां दोनों अनियंत्रित गाड़ियां आपस में टकराकर सड़क से नीचे उतर गईं। गौडू सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि स्विफ्ट कार में गौडू निवासी मनोज बिश्नोई अपने और भाई के बच्चों को परीक्षा दिलाकर ढाणी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खाजूवाला की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो से उनकी कार टकरा गई। स्विफ्ट में सवार अभिनंद, विवेक, वर्षा, रितु और मनोज बिश्नोई घायल हो गए। इन सभी को बज्जू उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।