बीकानेर में कैफे संचालक और पुलिसकर्मियों में विवाद, सैंडविच ऑर्डर से शुरू हुआ मामला

1

बीकानेर में कैफे संचालक और पुलिसकर्मियों में विवाद, सैंडविच ऑर्डर से शुरू हुआ मामला

बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिसकर्मियों और एक कैफे संचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कैफे संचालक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने पहले सैंडविच का ऑर्डर दिया और बाद में लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में नयाशहर थाने के बाहर पहुंच गए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले को लेकर इलाके में देर रात तक हलचल बनी रही। जानकारी के अनुसार यह घटना जस्सुसर गेट क्षेत्र स्थित द वन कैफे की है। कैफे संचालक उमेश ओझा ने नयाशहर थानाधिकारी को दिए परिवाद में बताया कि वह अपने एक साथी के साथ रात करीब 1 बजे कैफे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था।