राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 150 यूनिट फ्री के बाद अब मिलेगा एक और फायदा; पढ़े पूरी खबर

post 921 (1)

Rajasthan Rooftop Solar System: राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 150 यूनिट फ्री बिजली योजना के बाद अब रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।

अब उपभोक्ता सोलर प्लांट के साथ हाइब्रिड इन्वर्टर और बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी लगा सकेंगे। इससे सोलर से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को बैटरी में स्टोर किया जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा। खास बात यह है कि बिजली कटौती के समय भी घरों में बिजली की सप्लाई जारी रह सकेगी और सोलर ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा।

जयपुर डिस्कॉम ने जारी किए नए आदेश:-

जयपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में नए आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार नेट मीटरिंग, ग्रॉस नेट मीटरिंग और वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को हाइब्रिड इन्वर्टर लगाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए सभी उपकरणों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और तकनीकी नियमों के अनुरूप होना जरूरी होगा।

डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार रूफटॉप सोलर सिस्टम में बैटरी स्टोरेज, छोटे विंड हाइब्रिड और सोलर ट्रैकर जैसे अतिरिक्त तकनीकी विकल्प भी जोड़े जा सकते हैं। राजस्थान में अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ भी मिल रहा है।

उपभोक्ताओं को मिलेंगे ये फायदे:-

  • सोलर से बनी अतिरिक्त बिजली बैटरी में स्टोर कर सकेंगे
  • बिजली कटौती के समय भी घरों में सप्लाई जारी रहेगी
  • सोलर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग संभव होगा

बिजली व्यवस्था को भी होगा फायदा:-

  • पीक समय में ग्रिड पर दबाव कम होगा
  • बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता बढ़ेगी
  • नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा

अभी तीसरे पायदान पर राजस्थान:-

  1. गुजरात – 6563 मेगावाट
  2. महाराष्ट्र – 5023 मेगावाट
  3. राजस्थान – 2064 मेगावाट

You may have missed