बीकानेर: घर की पहली मंजिल पर मिला व्यक्ति का शव
बीकानेर: घर की पहली मंजिल पर मिला व्यक्ति का शव
बीकानेर। सदर थाना पुलिस को सादुल कॉलोनी स्थित मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके दो-तीन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। सादुल कॉलोनी में एक्स-रे वाली गली के पास विवेक सहल का मकान है। गुरुवार को पड़ोसियों को मकान से दुर्गंध आने लगी तो शक हुआ और सदर थाना पुलिस को फोन किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की पहली मंजिल पर बना कमरा खोलकर देखा तो कुर्सी पर विवेक का शव मिला। विवेक कुर्सी पर बैठा था और उसका सिर दीवार के सहारे लगा हुआ था। समाजसेवी राजकुमार खड़गावत ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। मृत्यु कैसे हुई, पुलिस को इसका पता नहीं चला है।