हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

9

हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। बोरानाडा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल भंवर सिंह की बुधवार देर रात सालावास रेलवे लाइन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि इस दुखद घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है, जिसके चलते गुरुवार को आयोजित होने वाले ‘पुलिस होली स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक भंवर सिंह (पुत्र नारायण सिंह), जो मूल रूप से बिलाड़ा के संभाडिया निवासी थे, वर्तमान में जोधपुर के लक्ष्मण नगर में रह रहे थे। बुधवार रात उनका शव सालावास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। घटना स्थल के पास ही उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

You may have missed