RSSB: REET मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद
RSSB REET Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट RSSB पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार काफी समय से आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। अब वे वेबसाइट पर जाकर प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड:-
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Answer Key’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां ‘RSSB REET Mains Upper Teacher Answer Key 2026’ लिंक चुनें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
इतने पदों पर भर्ती:-
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार अपर टीचर के 2123 पद और प्राइमरी टीचर के 5636 पदों पर भर्ती की जानी है। REET मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 20 जनवरी 2026 के बीच किया गया था।
जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।