NZ vs ENG: किस टीम की हार-जीत से तय होगी पाकिस्तान की राह? आज मिलेगा तीसरा सेमीफाइनलिस्ट! समझें ग्रुप-2 का पूरा गणित

post 818 (1)

NZ vs ENG: किस टीम की हार-जीत से तय होगी पाकिस्तान की राह? आज मिलेगा तीसरा सेमीफाइनलिस्ट! समझें ग्रुप-2 का पूरा गणित

T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario: ICC Men’s T20 World Cup का रोमांच अब अपने चरम पर है। सुपर-8 स्टेज ने मुकाबलों को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है और फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं।इंग्लैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं जिम्बाब्वे औरश्रीलंका टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

पाकिस्तान की उम्मीदें न्यूजीलैंड की हार पर टिकी:-

अब असली सस्पेंस बाकी बची दो सीटों को लेकर है। सेमीफाइनल की इन दो जगहों के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है।

ग्रुप-1 से भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। 1 मार्च को दोनों के बीच होने वाला मुकाबला किसी वर्चुअल क्वार्टर फाइनल से कम नहीं होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर ग्रुप-2 में पाकिस्तान की किस्मत काफी हद तक न्यूजीलैंड के नतीजे पर निर्भर करती नजर आ रही है।

पाकिस्तान की उम्मीदें:-

पाकिस्तान के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है। टूर्नामेंट का 49वां मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। पाकिस्तान की उम्मीदें इस मैच में इंग्लैंड की जीत से जुड़ी हैं।

अगर न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीत लेता है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, जिससे पाकिस्तान की राह यहीं खत्म हो जाएगी। लेकिन अगर न्यूजीलैंड हारता है तो उसके 3 अंक रहेंगे और पाकिस्तान के लिए अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता खुला रहेगा।

अब पाकिस्तान को क्या करना होगा?

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को न केवल जीतना होगा, बल्कि यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए। यानी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना होगा या लक्ष्य को बहुत कम ओवरों में हासिल करना होगा। इसके बाद फैसला नेट रन रेट (NRR) पर होगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा।

IND vs WI: करो या मरो की टक्कर

ग्रुप-1 की तस्वीर लगभग साफ है, लेकिन आखिरी फैसला भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले से होगा। साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत ने भारत की उम्मीदों को मजबूती दी है। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर अपना खाता खोल लिया है।

फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज दोनों के 2-2 अंक हैं। 1 मार्च को होने वाला यह महामुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं होगा। जो टीम जीतेगी उसके 4 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

पॉइंट्स टेबल का गणित:-

टीमस्थितिसेमीफाइनल की राह
न्यूजीलैंड3 पॉइंट्सआज इंग्लैंड को हराना और क्वालीफाई करना।
पाकिस्तान1 पॉइंटआज न्यूजीलैंड की हार और श्रीलंका पर अपनी जीत की दुआ ।
भारत2 पॉइंट्स1 मार्च को वेस्टइंडीज को हराना और सेमीफाइनल में जाना।
वेस्टइंडीज2 पॉइंट्सभारत को हराकर ही आगे बढ़ सकते हैं।