बीकानेर: 36 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर: 36 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 25 फरवरी को प्रकाश चित्र के पीछे स्थित एक मकान की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार भवानी शंकर (36) पुत्र बालकिशन ने अपने घर की छत पर बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को वह कमरे में पंखे से लटका मिला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बालकिशन की ओर से मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से गुमसुम रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।