IND vs ZIM: नेट रन रेट प्लस में लाने के लिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ इतने ओवर में दर्ज करनी होगी जीत, समझें पूरा गणित

post 803 (1)

IND vs ZIM: नेट रन रेट प्लस में लाने के लिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ इतने ओवर में दर्ज करनी होगी जीत, समझें पूरा गणित

India vs Zimbabwe, Qualification Math Explained: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मुकाबले में आज भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। सुपर 8 का यह मुक़ाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। गत चैंपियन India national cricket team के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद निर्णायक है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले सुपर 8 मैच में 76 रन की हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। ऐसे में सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना भी जरूरी है।

पहले बल्लेबाजी की स्थिति में समीकरण:-

अगर भारत पहले बैटिंग करता है तो उसे कम से कम 77 रन से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि नेट रन रेट शून्य से ऊपर जा सके। संभावित समीकरण इस प्रकार हैं:

  • 170 रन बनाने पर जिम्बाब्वे को 92 या उससे कम पर रोकना होगा।
  • 180 रन बनाने पर विरोधी टीम 103 से आगे न बढ़े।
  • 190 के स्कोर पर जिम्बाब्वे 113 या उससे कम पर सिमटे।
  • 200 रन बनाने की स्थिति में 123 या उससे कम पर ऑलआउट करना जरूरी होगा।

लक्ष्य का पीछा करते समय चुनौती:-

रन चेज़ करते वक्त समीकरण और कठिन हो जाता है। सामान्य 16-17 ओवर में जीत नेट रन रेट सुधार सकती है, लेकिन उसे पॉजिटिव करने के लिए भारत को एकतरफा जीत दर्ज करनी होगी।

  • अगर जिम्बाब्वे 140 बनाता है, तो लक्ष्य लगभग 10.4 ओवर में हासिल करना होगा।
  • 160 के लक्ष्य को करीब 11.2 ओवर में पाना जरूरी होगा।
  • 180 के स्कोर पर लगभग 11.4 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी।
  • 200 के लक्ष्य को करीब 12.1 ओवर में चेज़ करना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबले जीते हैं। विश्व कप में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे भारत ने 71 रन से अपने नाम किया था।

अब भारत की नजर न सिर्फ जीत पर होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नेट रन रेट सुधारने पर भी टिकी रहेगी। सेमीफाइनल की राह बनाए रखने के लिए यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।