Dr. Kirodi Lal Meena : विधानसभा में हंगामा, डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफे और चुनावी हार पर दी सफाई, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

post 794 (1)

Dr. Kirodi Lal Meena : विधानसभा में हंगामा, डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफे और चुनावी हार पर दी सफाई, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Dr. Kirodi Lal Meena : राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में इन दिनों कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के तीखे तेवर चर्चा में हैं। सदन में दिए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे विपक्ष पर सीधा हमला बोलते नजर आ रहे हैं।

डॉ. मीणा ने स्पष्ट कहा कि मंत्री पद का मतलब केवल सुविधाएं लेना नहीं है। अगर वे किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर सकते तो ऐसे पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं। उन्होंने दोहराया कि वे केवल किसानों के प्रति जवाबदेह हैं, न कि प्रचार के लिए काम करते हैं।

किशनगढ़ में नकली खाद का खुलासा:-

सदन में उन्होंने किशनगढ़ में की गई छापेमारी का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ फैक्ट्रियों में मार्बल स्लरी, मिट्टी और रंग मिलाकर नकली DAP तैयार किया जा रहा था। उनके अनुसार, 16 इकाइयों पर कार्रवाई कर लाखों बैग जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे।

‘छापेमारी दिखावे के लिए नहीं’

कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया के आरोपों का जवाब देते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा कर्म महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे प्रचार के लिए नहीं, बल्कि किसानों के हित में कार्रवाई करते हैं।

इस्तीफे पर भी दिया जवाब:-

मंत्री ने अपने पूर्व इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि यदि उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी कमजोर प्रदर्शन करती है तो वे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देंगे। हार के बाद उन्होंने यही किया। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विभाग को लेकर असंतोष की बात गलत है, उनका कदम नैतिक आधार पर था।

विपक्ष पर पलटवार:-

डॉ. मीणा ने विपक्ष पर चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद विभिन्न समुदायों के बीच जाकर स्थिति स्पष्ट की, लेकिन गलत सूचनाओं का असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।

You may have missed