ACB Action: ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को इतने रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इसके एवज में मांगी थी घूस
ACB Action: ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को इतने रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इसके एवज में मांगी थी घूस
ACB Action : अलवर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का खोहरी, तहसील बानसूर (जिला कोटपूतली-बहरोड़) के पटवारी अतुल कुमार यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि अलवर एसीबी चौकी को एक परिवाद प्राप्त हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 22 जनवरी 2026 को ग्राम खोहरी, तहसील बानसूर में अपने और अपनी भाभी के नाम साढ़े पांच बीघा जमीन खरीदी थी। भूमि की रजिस्ट्री उसी दिन तहसीीलदार कार्यालय बानसूर में कराई गई थी।
परिवादी के अनुसार खरीदी गई जमीन का इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रहन का अंकन हटाने के एवज में संबंधित हल्का पटवारी 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था तथा काम में अनावश्यक देरी कर परेशान कर रहा था।
सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई:-
एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें 6 फरवरी को 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरवीजन और चौकी प्रभारी, उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को परिवादी से 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज:-
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।