Accident News: जन्मदिन के दिन इस युवा BJP जिला कार्यकारिणी सदस्य की हुई दर्दनाक मौत, दोस्त ने भी तोड़ा दम, मच गया कोहराम
Accident News: जन्मदिन के दिन इस युवा BJP जिला कार्यकारिणी सदस्य की हुई दर्दनाक मौत, दोस्त ने भी तोड़ा दम, मच गया कोहराम
Accident News: सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। चौमू मार्ग पर पिकअप की टक्कर से घायल युवक ने जयपुर स्थित Sawai Man Singh Hospital (SMS) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार झाड़ली निवासी मनीष दीक्षित (30) अपने मित्र जीवराज सिंह को चौमू के अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान अजीतगढ़ के चौमू मार्ग स्थित आरा स्टैंड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मनीष दीक्षित की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जीवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को झाड़ली गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
जन्मदिन बना मातम का दिन:-
दुर्घटना के दिन ही मनीष दीक्षित का 31वां जन्मदिन था। सुबह से सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही थीं, लेकिन दोपहर की इस घटना ने खुशियों को शोक में बदल दिया। मनीष युवा भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:-
जीवराज सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दो भाइयों में वे छोटे थे और निजी नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके पीछे दो बेटियां और एक बेटा हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।