NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ का पहला ‘बड़ा एक्शन’, सचिन पायलट के ‘गढ़’ में भारी फेरबदल से आगाज़, ‘हनुमान बेनीवाल’ ने जारी की नई सूची

post 747 (1)

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ का पहला ‘बड़ा एक्शन’, सचिन पायलट के ‘गढ़’ में भारी फेरबदल से आगाज़, ‘हनुमान बेनीवाल’ ने जारी की नई सूची

टोंक/जयपुर। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने साफ संदेश दिया है कि संगठन में अब केवल सक्रिय, संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी मिलेगी। इसी रणनीति के तहत टोंक जिला इकाई में बड़ा फेरबदल करते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। टोंक NSUI के जिलाध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

टोंक में ‘हनुमान बेनीवाल’ के नाम की चर्चा:-

टोंक में NSUI की कमान संभाल रहे हनुमान बेनीवाल के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। दरअसल, यह नाम हनुमान बेनीवाल से मिलता-जुलता है, जो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और सांसद हैं। हालांकि दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं, लेकिन नाम की समानता सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

ब्लॉक स्तर तक संगठन में बदलाव:-

जाखड़ के निर्देश पर टोंक में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने की रणनीति अपनाई गई है:-

  • कई युवा चेहरों को उपाध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है।
  • तीन अहम ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
  • जिला सचिव पदों पर भी सक्रिय छात्र नेताओं को मौका दिया गया है।

टोंक जिलाध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने जारी की है ये सूची:-

पायलट के गढ़ में सक्रियता:-

टोंक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में यहां से संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। जाखड़ को पायलट का करीबी माना जाता है और टोंक में संगठन को मजबूत करना आगामी चुनावी तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है।

राजस्थान में NSUI का नया ‘रोडमैप’:-

जाखड़ ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही जयपुर, जोधपुर और सीकर सहित अन्य जिलों की इकाइयों की भी समीक्षा होगी।

  • लक्ष्य 2028: जाखड़ का मुख्य लक्ष्य छात्र संघ चुनाव (यदि बहाल होते हैं) और 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत कैडर तैयार करना है।
  • छात्रों के मुद्दे: पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जाखड़ ने जिला इकाइयों को आक्रामक रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed