Viksit Bharat G Ram G Scheme: राजस्थान समेत देशभर में कल से लागू होगी नई व्यवस्था, अब हाजिरी का बदलेगा पैटर्न
Viksit Bharat G Ram G Scheme: राजस्थान समेत देशभर में कल से लागू होगी नई व्यवस्था, अब हाजिरी का बदलेगा पैटर्न
Viksit Bharat G Ram G Scheme : केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योजना के तहत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फेस रीडिंग प्रणाली लागू की जाएगी। 23 फरवरी को देशभर में इस नई प्रणाली का एक साथ ट्रायल किया जाएगा।
फर्जीवाड़े पर रोक के लिए नवाचार:-
नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों के चेहरे और आंख की पुतली (आईरिस) को स्कैन कर आधार डाटा से मिलान किया जाएगा। सत्यापन पूरा होते ही मोबाइल एप के माध्यम से उनकी उपस्थिति स्वतः ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। इससे बोगस नामों पर भुगतान और फर्जी हाजिरी की शिकायतों पर लगाम लगने की उम्मीद है।
एनएमएमएस को किया गया अपग्रेड
पहले भी मजदूरों की हाजिरी के लिए राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली (NMMS) ऐप का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन अब इसका एआई वर्जन तैयार किया गया है। इस हाईटेक संस्करण में बायोमेट्रिक सत्यापन को और मजबूत किया गया है, ताकि केवल वास्तविक श्रमिकों को ही भुगतान सुनिश्चित हो सके।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर:-
सरकार का दावा है कि इस तकनीक से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी, भ्रष्टाचार कम होगा और श्रमिकों को समय पर भुगतान मिलेगा। ट्रायल सफल रहने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।
नई तकनीक के जरिए सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही और पात्र श्रमिकों तक ही पहुंचे।