Rajasthan: ‘2 करोड़ रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे’, सरपंच के बेटे के पास विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

post 741 (1)

Rajasthan: ‘2 करोड़ रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे’, सरपंच के बेटे के पास विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

हनुमानगढ़। संगरिया उपखंड क्षेत्र स्थित मालारामपुरा गांव में सरपंच के बेटे से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर दो, मालारामपुरा निवासी सहदेव बिश्नोई पुत्र अमीलाल ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह करीब 9:27 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से वाट्सऐप ऑडियो कॉल आई। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने ने दावा किया कि उसके पास परिवार के सदस्यों की लोकेशन और गतिविधियों की पूरी जानकारी है। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

सुरक्षा की मांग:-

घटना के बाद परिवादी ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। धमकी में परिवार की निगरानी किए जाने की बात कहे जाने से परिजनों में दहशत का माहौल है।

पुलिस की जांच तेज:-

पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर माध्यम से दी गई धमकी को देखते हुए तकनीकी टीम डिजिटल ट्रेल खंगाल रही है। कॉल डिटेल्स और इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार कर रहे हैं।