बीकानेर: प्लांट से सोलर पैनल और तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: प्लांट से सोलर पैनल और तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में निर्माणाधीन सोलर प्लांट से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। घटना पांचू थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल और केबल पर हाथ साफ कर दिया।
परिवादी रोहित जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जयसिंह देसर मगरा इलाके में उसकी कंपनी द्वारा सोलर प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। 18 फरवरी की रात अज्ञात चोर साइट में घुसे और वहां से करीब 6 दर्जन सोलर पैनल तथा लगभग 4000 मीटर तार चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।