Road Accident: कांग्रेस विधायक की गाड़ी की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

post 733 (1)

Road Accident: कांग्रेस विधायक की गाड़ी की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

Road Accident: राजस्थान के बूंदी जिले में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक पूर्व सरपंच की जान चली गई। हादसा हिण्डोली थाना क्षेत्र में पेंच की बावड़ी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने एक मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड सवार उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल एसयूवी सुरेश गुर्जर (खानपुर विधायक) की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विधायक अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद सड़क पर प्रदर्शन:-

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। विरोध के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

चालक हिरासत में, जांच जारी:-

हादसे के बाद विधायक मौके पर रुके रहे। हालात को देखते हुए पुलिस उन्हें सुरक्षा के तहत थाने ले गई। वहीं एसयूवी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विधायक का कहना है कि मोपेड सवार गलत दिशा से आ रहा था। दूसरी ओर गुस्साए लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।