Crime News: बारात में आए युवक की घिनौनी हरकत, चॉकलेट का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

post 725 (1)

Crime News: बारात में आए युवक की घिनौनी हरकत, चॉकलेट का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Crime News: धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कौलारी थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल एक युवक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर गली की ओर ले गया। उसने पहले पास की एक परचून दुकान से चॉकलेट दिलवाई और फिर उसे नजदीक ही स्थित एक सुनसान खंडहर मकान में ले गया । इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की नजर युवक पर पड़ी, जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, शुक्रवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक सैंपऊ व पुलिस उपाधीक्षक मनियां खलील अहमद ने भी घटनास्थल का निरिक्षण किया।

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई है। आरोपी की पहचान के लिए शादी समारोह के वीडियो फुटेज जुटाए जा रहे है और बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमे गठित की गई है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलु से जांच की जा रही है।