बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से गुजरात जा रही 60 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रेलर में भरे थे शराब के सैकड़ों कार्टन

post 875 (1)

बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से गुजरात जा रही 60 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रेलर में भरे थे शराब के सैकड़ों कार्टन

Rajasthan News: राजस्थान से गुजरात ले जाई जा रही 60 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है। पाली आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत घेराबंदी कर 16 चक्का ट्रेलर को दबोचा। ट्रेलर में सैकड़ों कार्टन अवैध शराब से भरे हुए थे।

बताया जा रहा है कि अवैध शराब चंडीगढ़ से अजमेर होते हुए गुजरात ले जाई जा रही थी। आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा के नेतृत्व में मनोज ढाका, प्रेमा राम और अजमेर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जयपुर से किशनगढ़ के बीच पीछा कर तस्करों को दबोचा गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

You may have missed