Accident News : ओवरलोड ऑटो रिक्शा पलटने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, 9 गंभीर घायल

post 694 (1)

Accident News : ओवरलोड ऑटो रिक्शा पलटने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, 9 गंभीर घायल

Accident News: डूंगरपुर जिले से बड़ा सड़क हादसा हो जाने कि खबर सामने आई है, जंहा ओवरलोड ऑटो रिक्शा पलटने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वंही इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार परिवार वेंजा से वागबोल की ओर जा रहा था, तभी चौरासी थाना क्षेत्र में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

You may have missed