Crime News: दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, 9 माह की गर्भवती और मासूम बेटे की हत्या, तालाब में पत्थर से बांधकर फेंकी लाश

post 691 (1)

Crime News: दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, 9 माह की गर्भवती और मासूम बेटे की हत्या, तालाब में पत्थर से बांधकर फेंकी लाश

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिला स्थित भीम थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुशलपुरा ग्राम पंचायत के चाक हीरात गांव में 9 माह की गर्भवती महिला और उसके 2 वर्षीय बेटे की हत्या की पुष्टि होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।

एक हफ्ते से लापता थे मां-बेटे:-

परिजनों के अनुसार, महिला 11 फरवरी से अपने बच्चे के साथ घर से लापता थी। इस संबंध में भीम थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। कई दिनों की तलाश के बाद गुरुवार को मामले ने दुखद मोड़ ले लिया।

तालाब और जंगल में मिले शव:-

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला का शव भीम स्थित तालाब से बरामद किया गया। शव को पत्थर से बांधकर पानी में फेंका गया था। रेस्क्यू अभियान के दौरान यह तथ्य सामने आने पर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं, 2 साल के बच्चे का शव पास के जंगल क्षेत्र में मिलने की सूचना है, जिसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें तैनात:-

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी महेंद्र पारीक, भीम डीएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जबकि शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की सहायता ली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए।

जांच के घेरे में कई पहलू:-

पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। साथ ही अन्य संभावित एंगल्स को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed