मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, जेसीबी से गेट तोड़कर बाहर निकाला

9

मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, जेसीबी से गेट तोड़कर बाहर निकाला

टोंक से भीलवाड़ा में मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और फिर खाई में गिर गई। कार में बैठे लोग अंदर फंस गए। जेसीबी से कार के गेट तोड़कर बाहर लोगों को निकाला, लेकिन तब तक 2 लोगों की मौत हो गई। 3 घायलों को शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोगों को बाहर निकालने के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। फुलिया कला थाना इलाके में राज्यास के पास हाईवे पर आई भैंसों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। शाहपुरा थाने के एसआई बालकिशन शर्मा ने बताया- शाहपुरा क्षेत्र से निकल रहे नेशनल हाईवे-148 डी पर राज्यास के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हाईवे पर 3 भैंसों को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पास के खेत में खड़ी जेसीबी मंगाकर कार के गेट तोड़े और अंदर फंसे लोगों को निकाला।

You may have missed